फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: पश्चिमी विक्षोभ के असर से छाए आंशिक बादल, सोमवार रात से बारिश के आसार, 26 तक रहेगा असर

Sun, 22 Jan 2023 10:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

प्रदेश में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी भी हुई है। 26 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। इस दौरान ओलावृष्टि की भी आशंका जताई जा रही है। एक पश्चिमी विक्षोभ रविवार रात को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवेश कर चुका है।
विज्ञापन
हिसार में शाम 5 बजे आसमान में छाए बादल । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में रविवार रात से एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके असर से रविवार दोपहर से हरियाणा के कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छा गए। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो इसका प्रभाव सोमवार रात से दिखने की संभावना है। 26 जनवरी तक इसका असर रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ रविवार रात को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवेश कर चुका है। इसके असर से उत्तरी राजस्थान पर कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इस प्रभाव से सोमवार रात तक पूरी तरह से बादल छा जाएंगे, जिससे कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है।

चूंकि एक उच्च दबाव का क्षेत्र (प्रति चक्रवात) ओडिशा पर बना हुआ है। इस कारण से इस पश्चिमी विक्षोभ को अरब सागर के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी से भी नमी मिलेगी। इसके प्रभाव से 24 से 26 तक जनवरी तक हरियाण के अलावा दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से में हल्की बारिश से लेकर तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। इस विक्षोभ के जाने के साथ एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा, जिसका असर 1 फरवरी तक बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन


प्रदेश के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी
उधर रविवार को प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके साथ ही यह सामान्य से नजदीक भी पहुंच गया। इस दौरान सोनीपत के जगदीशपुर में 5.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें