फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: कड़ाके की सर्दी और कोहरे से नए साल का आगाज, शीत दिवस का येलो अलर्ट जारी; ये रहा तापमान

Wed, 01 Jan 2025 12:53 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

हरियाणा में हल्की धूप निकलने से औसत अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हुई, लेकिन इससे कंपकंपाती ठंड से कोई राहत नहीं मिली। वहीं, औसत न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट आई। फिर भी यह सामान्य से 1.9 डिग्री ऊपर रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल का आगाज हाड़ कंपकंपाने वाली ठंड और कोहरे से होगा। इस दौरान शीत दिवस व शीतलहर की स्थिति रहेगी। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक तीन जनवरी तक ठंड का यह प्रकोप जारी रहेगा। भारतीय मौसम विभाग ने नए साल के दिन शीत दिवस को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


हरियाणा में न्यू ईयर पर एक जनवरी तक हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पलवल, जींद, भिवानी, चरखी-दादरी में शीतलहर चलने की संभावना है। प्रदेश के 11 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। चंडीगढ़ में मौसम विभाग के अधिकारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि इस दौरान 50 मीटर से विजिबिलिटी कम रही। साथ ही बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम में नमी बढ़ गई और वायुमंडल के ऊपरी हिस्से में घना कोहरा छाने से धूप नहीं निकली।

प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 31 दिसंबर को दोनों राज्यों में तापमान सामान्य से नीचे रहा है। मौसम विभाग के अधिकारी सुरेंद्र पाल के मुताबिक मंगलवार को हरियाणा का नारनौल सबसे ठंडा था, वहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान 6.7 और 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि, अंबाला में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन



आगे ऐसा रहेगा मौसम
आने वाले दिनों में प्रदेश में ठंड का सिलसिला जारी रहेगा। नए साल में 4 जनवरी और उसके बाद 7 जनवरी को एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी और मैदानी राज्यों में मौसम में बदलाव व तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।

ये रहा तापमान
जिला-अधिकतम-न्यूनतम
अंबाला-11.3-9.1
हिसार-14.0-6.8
करनाल-13.5-9.0
रोहतक-14.9-9.3
सिरसा-17.6-7.4
महेंद्रगढ़-14.9-4.5
पलवल-13.1-7.3
सोनीपत-15.6-9.7
यमुनानगर-15.4-10.3

दिसंबर में 329 प्रतिशत ज्यादा बारिश
इस बार दिसंबर में सामान्य से 329 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस माह में सामान्य बारिश 6.1 एमएम होती है, जबकि इस बार 26.2 एमएम बारिश हुई।

Trending Videos

झज्जर में नए साल की शुरुआत, पाले के साथ 
झज्जर शहर व आसपास के क्षेत्र में नए साल की शुरुआत पाले के साथ हुई, लेकिन इस दौरान कोहरे का असर कम रहा। इसके साथ ही झज्जर शहर व आसपास के क्षेत्र में ठंडी हवाएं चली। जिसके कारण लोगों को नव वर्ष पर ही सर्दी का एहसास हुआ। सर्दी अधिक होने के कारण कई स्थानों पर लोग हाथ सेकते रहे, तो कोई घरों से भी बाहर नहीं निकले। वही इस दौरान कोहरा अधिक नहीं होने के कारण वाहन चालकों को अधिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा, लेकिन दोपहिया वाहन चालक और ई रिक्शा चालकों को ठंडी हवा चलने के कारण वाहन परेशान हुई। शहरी क्षेत्र में कोहरे का असर काम रहा, लेकिन बाहरी क्षेत्र में कोहरे का असर कुछ अधिक देखने को मिला। इसके कारण बाहरी क्षेत्र में दृश्यता करीब 80 मीटर रही। वही इस दौरान अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

कोहरे ने वाहनों की रोकी रफ्तार, ठंड से जनजीवन प्रभावित 
क्षेत्र में कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगा दिया है। बुधवार को कोहरे की वजह से दृश्यता 30 मीटर से भी कम रही, इसकी वजह से वाहन रेंग कर चलते दिखाई दिए। भारतीय मौसम विभाग ने 3 जनवरी तक संपूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। अब 4 और उसके बाद 7 जनवरी को भी एक के बाद एक पश्चिमी प्रणाली द्वारा उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी होने की संभावना है, जिसकी वजह से आमजन को ठंड से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। नारनौल का रात्रि तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि उत्तरी बर्फीली हवाओं से रात्रि तापमान में भी एक बार फिर से पारा लुढ़कने लगा है। जिसकी वजह से दिन के साथ रात के तापमान भी लुढ़कने लगे हैं। संपूर्ण इलाके में शीतलहर से गंभीर शीतलहर देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें