फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: उत्तरी जिलों में तेज हवा के साथ हुई हल्की बारिश, यहां चली लू; 8 जून तक रहेगा विक्षोभ का असर

Thu, 06 Jun 2024 01:52 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

हरियाणा में एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके असर से पंजाब पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। बुधवार दोपहर बाद इस विक्षोभ के असर से पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत व करनाल में तेज हवाओं के साथ बिखराब वाली हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के उत्तरी जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। इस दौरान कहीं-कहीं ओले भी गिरे। वहीं, पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में लू चली। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो इस विक्षोभ का असर 8 जून तक रहेगा। उधर, भारतीय मौसम विभाग ने 6 जून को तेज आंधी, गरज-चमक व लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट और 7 जून को धूल भरी आंधी व गरज चमक को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 4 जून की रात को एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके असर से पंजाब पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। बुधवार दोपहर बाद इस विक्षोभ के असर से पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत व करनाल में तेज हवाओं के साथ बिखराब वाली हल्की बारिश हुई। इस दौरान पंचकूला में कहीं-कहीं हल्की ओलावृष्टि भी हुई है। मगर, दूसरी तरफ पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में लू ने लोगों को परेशान किया। इन हिस्सों में दिन का तापमान 45 डिग्री को भी पार गया।

आगे ऐसा रहेगा मौसम
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पंजाब पर बना कम दबाव का क्षेत्र खिसक कर थोड़ा नीचे आएगा। फिर इसके असर से प्रदेश के पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में भी तेज आंधी, बारिश व कहीं-कहीं ओले गिरने की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी। इससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को लू से कुछ राहत भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहा दिन का तापमान
नूंह-45.6
फरीदाबाद-45.3
जगदीशपुर, सोनीपत-45.3
रोहतक-45.3
महेंद्रगढ़-45.2
सिरसा-45.2
पांडू पिंडारा, जींद-45.1
बालसमंद, हिसार-44.6

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें