फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update : हरियाणा में में हीट वेव का प्रकोप, सिरसा में पारा पहुंचा 47 डिग्री; अधिकांश शहरों में 40 पार

Fri, 17 May 2024 12:10 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

गुरुवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह सामान्य से 2.4 डिग्री ऊपर रहा। वहीं, प्रदेश के सभी जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री या इससे ऊपर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
गर्मी में जूस का सेवन करते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में गुरुवार को पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया। इसके साथ ही हीट वेव का प्रकोप भी रहा। सिरसा में अधिकतम तापमान 47 डिग्री रहा, जो कि प्रदेश में सर्वाधिक रहा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो अभी तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में पश्चिमी गर्म व शुष्क हवाएं, बीच बीच में सतही हवाओं के चलने और सूर्य की तेज किरणों के कारण गर्मी अपने प्रचंड तेवर दिखा रही है। यही नहीं सतही हवाएं वातावरण की नमी को भी खत्म कर रही है।

25 मई से शुरू होगा नौतपा
डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक 18 मई की रात एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक-दो स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है। हालांकि इस दौरान तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आएगी, बल्कि वातावरण में नमी बढ़ने से लोगों को उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा। डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 25 मई से नौतपा भी शुरू होगा, जो 2 जून तक रहेगा। इस बार नौतपा में गर्मी से राहत मिलने की संभावना काफी कम है।
विज्ञापन


यूं बनती है हीट वेव की स्थिति
जब दिन का तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच जाता है तो उस स्थिति में हीट वेव चलती है। इसके अलावा जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री ऊपर चला जाता है तो उस स्थिति में हीट वेव चलती है।

ये रहा अधिकतम तापमान
  • सिरसा-47.0
  • नूंह-45.4
  • बालसमंद हिसार -45.2
  • चरखी दादरी-44.2
  • भिवानी-42.0
  • फरीदाबाद-43.2
  • गुरुग्राम-42.9
  • जींद-44.9
  • महेंद्रगढ़-44.8
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें