फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सिवानी में हरियाणा स्टेट सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आगाज 8 से

विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी मंडी। नशे के खिलाफ पुलिस विभाग की जागरुकता मुहिम को आगे बढ़ाते हुए बच्चों का खेलों के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए सिवानी में पहली बार हरियाणा स्टेट सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आगाज 8 मार्च से होगा। 4 दिवसीय चैंपियनशिप में देशभर से 14 वर्ष तक की आयु के करीब 600 लड़के व लड़कियां हिस्सा लेंगे। इकृषि मंत्री जेपी दलाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त भिवानी डॉ. नरेश नरवाल करेंगे।
विज्ञापन

वीरवार को सेठ हनुमान प्रसाद चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन राजेश केडिया व हरियाणा बॉक्सिंग संघ के सचिव रविंद्र पानू, संयुक्त सचिव विक्रम ढुल व द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब के डॉ. राजीव गोदारा ने इसको लेकर विस्तार से जानकारी दी। चेयरमैन राजेश केडिया ने बताया कि यह चैंपियनशिप सिवानी के प्रणामी स्कूल में होगी। खिलाड़ियों के रुकने के लिए सिवानी के संस्कृति मॉडल स्कूल व सिवानी की कृष्ण प्रणामी धर्मशाला को चुना गया है। प्रतियोगिता को लेकर सिवानी के श्री कृष्ण प्रणामी स्कूल में बाकायदा 2 रिंग बनाए गए हैं। प्रतियोगिता का आयोजन अर्जुन अवाॅर्डी व सिवानी के डीएसपी जयभगवान की ओर से किया जा रहा है। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर विजेंद्र सिंह शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें