हिसार। अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन की जिला इकाई के तत्वावधान में शनिवार को सुबह 8 बजे से बालसमंद रोड स्थित ब्रह्माकुमारी पीस पैलेस में दूसरा हरियाणा प्रदेश आयुर्वेद सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का शुभारंभ हिसार की विधायक सावित्री जिंदल करेंगी। जिला इकाई के प्रधान डॉ. सुरेन्द्र सिहाग ने बताया कि सम्मेलन में मुख्यातिथि के रूप में अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के प्रधान प्रो. वैध राकेश शर्मा व अखिल भारतीय आयुर्वेद विद्यापीठ के प्रधान वैध ताराचंद शर्मा उपस्थित होंगे। अध्यक्षता काउंसिल ऑफ इंडिया मेडिसन के चेयरमैन डॉ. दिनेश अग्रवाल व रजिस्ट्रार डॉ. दिनेश शर्मा और हरियाणा प्रदेश आयुर्वेद सम्मेलन के प्रधान डॉ. अश्वनी गौतम करेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में जालोर से डॉ. श्रीराम, खानपुर से डॉ. वीना हिमांशु शर्मा, रोहतक से डॉ. सुनील शर्मा व चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थान से वैध अनूप जैन उपस्थित चिकित्सकों को संबोधित करेंगे।