फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हरियाणा की 60 साल की विकास यात्रा और सांस्कृतिक विरासत को किया याद

Mon, 02 Nov 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हीरक जयंती समारोह में मौजूद एसडीएम, बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल और अन्य। स्रोत : प्रशासन - फोटो : पुष्य नक्षत्र पर आभूषण की खरीददारी करने पहुंचे ग्राहक।संवाद
विज्ञापन
हांसी। प्रदेश के गठन के 60 वर्ष पूरे होने पर सनातन धर्म महिला महाविद्यालय के सभागार में जिलास्तरीय हीरक जयंती समारोह आयोजित किया गया। समारोह में एसडीएम राजेश खोथ मुख्य अतिथि रहे जबकि जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी संदीप भारद्वाज ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम में प्रदेश की विकास यात्रा और सांस्कृतिक विरासत को याद किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत और हरियाणा राज्य गीत से हुआ। इस दौरान कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण भी बड़ी एलईडी स्क्रीन पर दिखाया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का अभिभाषण भी सुनाया गया।

एसडीएम राजेश खोथ ने कहा कि हरियाणा ने छह दशकों में कृषि, खेल, शिक्षा, उद्योग और आधारभूत ढांचे सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रदेश की पहचान मेहनतकश जनता, समृद्ध लोक संस्कृति और आपसी भाईचारे से बनी है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ अनुशासन, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रप्रेम को अपनाने तथा असफलताओं से सीख लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन


समारोह में एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल विशेष आकर्षण रहे। उन्होंने अपने खेल जीवन के अनुभव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का वृतांत्त साझा किया। उन्होंने बताया कि अब उनका लक्ष्य ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाना है।
गायत्री विद्या मंदिर, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और सेंट पीटर स्कूल सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत और देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाली टीमों को सम्मानित किया गया।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बलवान सिंह ने एसडीएम राजेश खोथ सहित अतिथियों का स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर तहसीलदार डॉ. अनिल कुमार बिढ़ान, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला प्रधान रविंद्र अत्री सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
खन्ना पेटवाड़िया की रागनियों ने बांधा समा :
लोक गायक खन्ना पेटवाड़िया ने हरियाणवी रागनियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित उनकी रागिनी विशेष आकर्षण रही। वहीं कंडेला की बीन पार्टी ने पारंपरिक धुनों से समा बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें