फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कुलदीप बिश्नोई के कर्मचारी से 45 लाख रुपये पकड़े, किए जब्त

Mon, 30 Sep 2024 12:40 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

चेकिंग टीम ने इस राशि के सबूत मांगे तो कर्मचारी सबूत नहीं दे सका। इस पर टीम ने यह राशि अपने कब्जे में ले ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार शहर में एक नाके पर चेकिंग के दौरान भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई के कर्मचारी से 45 लाख रुपये की नकदी बरामद की। विधानसभा चुनाव को लेकर शहर के साउथ बाईपास पर सदर थाना एरिया में जिला प्रशासन की तरफ से नाका लगाया गया है। शनिवार देर रात यहां तैनात टीम ने एक गाड़ी को रुकवाया।

विज्ञापन


जांच के दौरान गाड़ी से 45 लाख रुपये बरामद हुए। इस पर टीम ने गाड़ी में मौजूद व्यक्ति से इस राशि के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि यह पेट्रोल पंप का कलेक्शन है और यह पेट्रोल पंप कुलदीप बिश्नोई का है। टीम ने जब इस राशि के सबूत की मांग की तो उक्त व्यक्ति मौके पर कोई सबूत प्रस्तुत नहीं कर सका तो टीम ने यह राशि जब्त कर ली।

जल्द सबूत देंगे : मोहित
कुलदीप बिश्नोई के प्रवक्ता मोहित ने बताया कि कुलदीप बिश्नोई का मंडी आदमपुर में पेट्रोल पंप है। यह उसी पंप का कलेक्शन है। गाड़ी सवार व्यक्ति इस राशि को हिसार में जमा करवाने जा रहा था। जल्द ही जिला प्रशासन के सामने इसका सबूत पेश कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें