फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही बनने के लिए 14 परीक्षा केंद्रों पर 8 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Sun, 28 Aug 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
police - फोटो : Bureau
विज्ञापन
 हरियाणा पुलिस में सिपाही पद के लिए रविवार को जिले में 14 केंद्रों पर परीक्षा होगी। दो चरणों में होने वाली इस लिखित परीक्षा में करीब 8000 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित की जा रही परीक्षा के लिए आयोग की टीम हिसार पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

एचएसएससी की ओर से आयोजित इस परीक्षा के लिए एसडीएम अशोक कुमार बंसल को नोडल ऑफिसर बनाया गया है। 28 अगस्त को होने वाली परीक्षा के लिए एसडीएम अशोक बंसल ने अधिकारियों की मीटिंग ली, जिसमें परीक्षा केंद्र संचालक भी शामिल हुए। उन्होंने कि परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र में मोबाइल या गणितीय सामग्री को अपराध माना जाएगा। पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी के पास मोबाइल या किसी तरह की गणितीय सामग्री पाई जाती है, तो वह भविष्य में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की किसी भी भर्ती में आवेदन नहीं कर सकेगा। सभी परीक्षा केन्द्रों में सीसीटीवी कैमरे, बॉयोमीट्रिक, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। परीक्षार्थी को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्र पर आना होगा। किसी भी परीक्षार्थी को ओएमआर सीट खाली छोड़ने की अनुमति नहीं है। ओएमआर सीट खाली छोड़ेगा तो निरीक्षक परीक्षार्थी से हस्ताक्षर करवाकर उस सीट पर क्रॉस कर रद्द करेगा। परीक्षा शुरू होने से पहले 30 मिनट तक परीक्षार्थी को पेशाब, शौच या पानी पीने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थियों को प्रात: कालीन सत्र में 9 बजे व दोपहर के सत्र के लिए डेढ़ बजे अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी होगी। पहले सत्र में 9.30 बजे व दूसरे सत्र में 2 बजे के बाद किसी को भी परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं होगी।

यह मत ले जाएं
परीक्षा केंद्र में घड़ी, मोबाइल, बेल्ट, जेवर, पेन, पेंसिल, पर्स, इरेजर, शार्पनर, फ्लूड, कड़ा, मोबाइल, अंगूठी, कानों की बाली, कोई भी इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, वायर, ब्लूटूथ आदि।
विज्ञापन


ये 14 स्कूल बनाए परीक्षा केंद्र
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जहाजपुल ब्लॉक ए व बी, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुशीला भवन, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटेल नगर, राजकीय हाई स्कूल मॉडल टाउन, सीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीजीएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दर्शन अकेडमी स्कूल, जिंदल मॉडर्न स्कूल, सेंट फ्रांसिस जेवियर स्कूल ए व बी, ठाकुरदास भार्गव सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्लॉक ए व बी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

स्ट्रांग रूम में रखवाये बंडल
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र शनिवार को हिसार पहुंच गए। परीक्षा के लिए नोडल ऑफिसर बनाए गए एसडीएम अशोक बंसल की निगरानी में इन बंडल को स्ट्रांग रूम में रखवाया गया, जिसकी पूरी वीडियोग्राफी कराई गई। स्ट्रांग रूम को अधिकारियों की मौजूदगी में सील किया गया।

चार फ्लाइंग स्क्वॉड करेंगे निगरानी
परीक्षा में किसी भी तरह की नकल न हो इसके लिए चार फ्लाइंग स्क्वॉड स्थानीय प्रशासन की ओर से बनाए गए हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ मुख्यालय से भी उड़नदस्ते गठित किए गए हैं। यह उड़नदस्ते जिले में बनाए गए 14 परीक्षा केंद्रों पर निगरानी करेंगे।

पुलिस बल रहेगा तैनात
परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। परीक्षार्थी नियमों की उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। परीक्षा केंद्र का 200 मीटर का एरिया धारा 144 के तहत लाया गया है।

90 मिनट में देना होगा 100 सवालों का जवाब
परीक्षा कुल 60 अंक की होगी, जिसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे। सभी ऑब्जेक्टिव सवाल होंगे, जिनके चार ऑप्शन दिए होंगे। आवेदक को एक ऑप्शन पर निशान लगाना होगा। हर एक सवाल का 0.6 अंक होगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। चार सवाल गलत होने पर 0.6 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा के लिए कुल 90 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा हिंदी माध्यम से होगी, जिसमें अंग्रेजी का टेस्ट भी होगा।

सेना भर्ती की लिखित परीक्षा भी आज
सेना की भर्ती की लिखित परीक्षा रविवार को होगी, जिसके लिए आर्मी कैंट में ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सेना भर्ती की शारीरिक परीक्षा अगस्त महीने के पहले सप्ताह में महाबीर स्टेडियम में हुई थी, जिसमें हिसार तथा सिरसा जिले के युवाओं ने हिस्सा लिया था। सुबह करीब 9 बजे यह परीक्षा शुरू होगी। इस परीक्षा में फिजिकल में पास हो चुके 1300 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। एक दिन दोनों परीक्षाएं होने से कुछ अभ्यर्थी पशोपेश में हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें