फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: हांसी पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान, कई इलाकों में सर्च, 5 बाइक और एक पिकअप को कब्जे में लिया

Thu, 15 Oct 2026 04:15 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)

सार

हांसी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को नशे की बिक्री, तस्करी या किसी अन्य संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से नशे के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
हांसी में लोगों से अपील करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हांसी पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने और आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पुलिस की विभिन्न टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और स्थानों की जांच की। अभियान के दौरान जगदीश कॉलोनी में जांच करते हुए पुलिस ने पांच संदिग्ध मोटरसाइकिलें और एक पिकअप गाड़ी कब्जे में ली। इन वाहनों के आवश्यक कागजात उपलब्ध नहीं होने पर पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


जगदीश कॉलोनी में जांच के दौरान 5 मोटरसाइकिलें और एक पिकअप गाड़ी कब्जे में
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सीआईए-2 हांसी और पुलिस चौकी अनाज मंडी की टीम ने जगदीश कॉलोनी में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच करते हुए क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर तलाशी ली। जांच के दौरान पांच संदिग्ध मोटरसाइकिलें और एक पिकअप गाड़ी मिली, जिनके आवश्यक कागजात मौके पर उपलब्ध नहीं थे। पुलिस ने इन वाहनों को अपने कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की।

न्यू ऑटो मार्केट सहित कई क्षेत्रों में पुलिस की दबिश
इसी अभियान के तहत थाना शहर हांसी और सीआईए-1 हांसी की टीम ने न्यू ऑटो मार्केट में संदिग्ध स्थानों और वाहनों की जांच की। पुलिस टीमों ने खाली प्लॉटों, बंद मकानों और अन्य संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। इसके अतिरिक्त पुलिस चौकी सिसाय पुल, पुलिस चौकी किला बाजार, एवीटी स्टाफ हांसी और डांग स्क्वॉड की टीमों ने भी अभियान में भाग लेकर विभिन्न क्षेत्रों में जांच की।
विज्ञापन


नशा तस्करों और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर
एसपी विनोद कुमार, आईपीएस ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार को रोकना हांसी पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। नशे की बिक्री और तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा संदिग्ध स्थानों, वाहनों और गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि गैरकानूनी गतिविधियों पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके।

आमजन से सहयोग की अपील
हांसी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को नशे की बिक्री, तस्करी या किसी अन्य संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से नशे के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाया जा सकता है। हांसी पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने, अपराधों की रोकथाम करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें