कर्नाटक के बंगलूरू में गुरुदेव रवि शंकर से भेंट करते हरियाणा के राज्यपाल प्रो. अशिम कुमार घोष।
हिसार। द आर्ट ऑफ लिविंग संस्था मानवता की सेवा कर रही है। इसके 45वें वर्ष में प्रवेश करने पर कर्नाटक के बेंगलूरू में स्थित अंतरराष्ट्रीय केंद्र में इन दिनों वैश्विक नेताओं का संगम दिख रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के राज्यपाल प्रो. अशिम कुमार घोष ने भी गुरुदेव रवि शंकर से भेंट की।
संस्था के राज्य मीडिया संयोजक नीरज कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी माह ध्यान मंदिर का उद्घाटन किया था। अब वहां विशेष सत्संग हो रहा है। इसमें प्रदेश के राज्यपाल प्रो. अशिम कुमार घोष, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भी भाग लिया।
नीरज कुमार गुप्ता ने बताया कि इसी सप्ताह आयोजित वर्ल्ड मेडिटेट्स विद गुरुदेव फॉर ग्लोबल पीस कार्यक्रम में विश्व के 182 देशों से करोड़ों लोगों ने ऑनलाइन और प्रत्यक्ष रूप से भाग लिया। गुरुदेव के 70वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में आयोजित यह विश्व के सबसे बड़े सामूहिक ध्यान आयोजनों में से एक रहा।