फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार की बेटियों का कमाल, हरियाणा की टीम पहुंची फाइनल में

Sat, 13 May 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला/ब्यूराो/हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्ल्स जूनियर नेशनल हॉकी की टीम झारखंड को 4-2 से हराकर फाइनल में पहुंच गई। अब हरियाणा की टीम एमपी एकडेमी के साथ फाइनल मैच खेलेगी। हरियाणा की टीम में हिसार की खिलाड़ी उदिता का अच्छा प्रदर्शन रहा। प्रदेश की टीम ने अब तक सभी मैचों में शानदार प्रदर्शन किया।      
विज्ञापन

भोपाल में चल रही छठी गर्ल्स जूनियर नेशनल हाकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में शनिवार को हरियाणा की टीम का मुकाबला झारखंड की खिलाड़ियों से था। इसमें हरियाणा की लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-2 से जीत हासिल की। कोच आजाद सिंह मलिक ने बताया कि इस मैच की जीत के साथ हरियाणा टीम फाइनल में पहुंच गई। रविवार को टीम का फाइनल मैच होगा। फाइनल में हरियाणा की टीम एमपी एकेडमी के साथ भिड़ेगी। हरियाणा की टीम में हिसार की खिलाड़ी पूजा, उदिता, मुदिता का अच्छा प्रदर्शन रहा। खिलाड़ी रमन और शिल्पी भी बेहतर खिलाड़ी साबित हो रही हैं। भोपाल में चल रही यह प्रतियोगिता आठ मई से शुरू हुई थी, जिसमें अलग-अलग राज्यों की 26 टीमों ने हिस्सा लिया। हरियाणा की टीम अपने लीग मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची थी। शुक्रवार को उत्तरप्रदेश के साथ हुए सेमीफाइनल मैच में यूपी को 6-2 से हराया था। हॉकी कोच राजेंद्र सिहाग ने कहा कि हरियाणा की टीम शुरुआत से ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें