फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हिसार में पटाखे की चिंगारी से भड़की आग, 35 झुग्गियां राख, कई झुग्गियों में रखे सिलिंडर भी फटे

Fri, 01 Nov 2024 10:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार के सेक्टर 16-17 के पास साउथ बाईपास के किनारे बसी झुग्गियों में आग से तबाही मच गई। दमकल की गाड़ियों ने 20 फेरे लगाकर 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कई झुग्गियों में रखे सिलिंडर भी फटे हैं।
विज्ञापन
पटाखे की चिंगारी से भड़की आग, 35 झुग्गियां राख - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार शहर के सेक्टर 16-17 के पास साउथ बाईपास के किनारे बसी झुग्गियों में शुक्रवार दोपहर पटाखे की चिंगारी से भड़की आग ने तबाही मचा दी। देखते-देखते ही भीषण आग से 35 झुग्गियां जलकर राख में तब्दील हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी का जान नहीं गई। यही हादसा रात में होता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।

विज्ञापन


दमकल की गाड़ियों ने पानी के लिए 20 फेरियां लगाकर 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम पांच बजे आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान कई झुग्गियों में रखे सिलिंंडर में विस्फोट के धमाके दूर तक सुने गई। इस दौरान दमकल कर्मचारियों को आग बुझाने में परेशानी आई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उधर, विधायक सावित्री जिंदल ने भी घटनास्थल का दौरा कर पीड़ितों को मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

सेक्टर 16-17 के पास साउथ बाईपास के किनारे 150-200 झुग्गियां बसी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर करीब 2 बजे कुछ बच्चे पटाखे जला रहे थे। इसी दौरान पटाखे की चिंगारी से एक झुग्गी में आग लग गई। बच्चे चिल्लाए तो अन्य लोग दौड़कर वहां पहुंचे। इसी बीच धीरे-धीरे आग फैलने लगी। आग फैलती देखकर महिलाएं और बच्चे झुग्गियां छोड़कर भागने लगे। अनेक लोग झुग्गियों से सामान बाहर निकालने में जुट गए। इसी दौरान किसी ने डायल 112 पर सूचित किया, जहां से दमकल विभाग को सूचना दी गई।

बार-बार गाड़ियों में पानी भरकर लाने में लगा समय
सूचना मिलते ही अनाज मंडी दमकल केंद्र, मुख्य दमकल केंद्र व आजाद नगर दमकल केंद्र से गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मचारियों ने आग बुझाना शुरू कर दिया। इस दौरान कई झुग्गियों में रखे सिलिंडर भी फटे। ऐसे में दमकल कर्मचारियों ने सबसे पहले झुग्गियों में रखे सिलिंडर बाहर निकाले। दमकल कर्मचारी राजेश धनखड़ ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियों ने 20 फेरे लगाए। नहर के अलावा, आजाद नगर व मुख्य दमकल केंद्र से पानी भरकर लाना पड़ा। इस वजह से आग बुझाने में समय लगा। सिरसा डेरे के अनुयायी भी मदद के लिए पहुंचे।

पहले भी हो चुकी हैं झुग्गियों में आग की घटनाएं

  • अप्रैल 2021: सेक्टर 16-17 में आग लगने से 30 झुग्गियां जल गईं थीं।
  • जून 2022: सेक्टर 16-17 में आग लगने से 150 झुग्गियां जल गईं थी और चार साल के बच्चे की मौत हो गई थी।
  • दिसंबर 2022: सेक्टर 16-17 में आग लगने से 17 झुग्गियां जलीं थीं।

विज्ञापन

विधायक सावित्री जिंदल पहुंचीं, पीड़ितों को दिया सहयोग का भरोसा
आग लगने की जानकारी के बाद विधायक सावित्री जिंदल घटनास्थल पर पहुंचीं और पीड़ितों से घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। पीड़ितों ने बताया कि वे छठ पूजा की तैयारी में लगे थे। इस हादसे में उनका बड़ा नुकसान हुआ है। इस पर विधायक ने अधिकारियों को पीड़ितों की सुरक्षा व सहायता के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि झुग्गियों में रहने वाले लोगों को अस्थायी आवास प्रदान किया जाना चाहिए ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा, वे पीड़ितों के नुकसान की भरपाई में योगदान देंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें