Haryana Lok Sabha Election 2024 Exit Poll
- फोटो : अमर उजाला
Haryana Lok Sabha Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए एक जून को मतदान होगा। एक जून की शाम को ही सभी सीटों के एग्जिट पोल सामने आ जाएंगे। हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटों के लिए 25 मई को मतदान हुआ था। ऐसे में एक जून को आप सबसे पहले अमर उजाला App और amarujala.com पर एग्जिट पोल के नतीजे देख सकते हैं।
2019 में इतना रहा वास्तविक नतीजों और एग्जिट पोल के बीच का अंतर
हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं। राज्य की 10 लोकसभा सीटों में नौ पर बीजेपी-कांग्रेस में सीधी टक्कर देखने को मिल रही थी। केवल हिसार सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय था। 2014 के चुनाव में 34 प्रतिशत वोट शेयर के साथ सात सीटें जीतने वाली बीजेपी ने 2019 पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा था। जिसके कारण भाजपा हरियाणा में 10 की 10 सीटों पर जीत का प्रचम लहराने में कामयाब रही थी।
एग्जिट पोल 2019 में हरियाणा भाजपा को छह से आठ सीटें मिल रही थी तो कांग्रेस दो-चार की स्थिति में खड़ी थी। लेकिन चुनाव के परिणामों ने सबको दंग कर दिया था। हरियाणा के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा को बड़ा झटका लगा था। वहीं, कुछ एक्जिट पोल से साफ संकेत दिए थे कि रोहतक में कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा के लिए राह आसान नहीं होगी। क्योंकि उनकी टक्कर भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा से थी।
जानें क्या है एग्जिट पोल
दरअसल एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है। मतदान वाले दिन जब मतदाता वोट देकर पोलिंग बूथ से बाहर निकलता है तो वहां अलग-अलग सर्वे एजेंसी और न्यूज चैनल के लोग मौजूद होते हैं। वह मतदाता से वोटिंग को लेकर सवाल पूछते हैं। इसमें उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसको वोट दिया है? इस तरह से हर विधानसभा के अलग-अलग पोलिंग बूथ से वोटर्स से सवाल पूछा जाता है। मतदान खत्म होने तक ऐसे सवाल बड़ी संख्या में आंकड़े एकत्र हो जाते हैं। इन आंकड़ों को जुटाकर और उनके उत्तर के हिसाब से अंदाजा लगाया जाता है कि पब्लिक का मूड किस ओर है? मैथमेटिकल मॉडल के आधार पर ये निकाला जाता है कि कौन सी पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसका प्रसारण मतदान खत्म होने के बाद ही किया जाता है।
एक जून को
अमर उजाला App और
amarujala.com पर देखें सभी एग्जिट पोल
एक जून को
अमर उजाला App और
amarujala.com पर सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल एक जगह मिलेंगे। जैसे ही अलग-अलग चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरू होंगे उन सभी को उसी वक्त आप अमर उजाला पर देख सकेंगे।
सभी एग्जिट पोल का औसत यानी पोल ऑफ पोल्स में कहां किसकी सरकार बन सकती है, ये भी हम आपको बताएंगे। चुनाव के दौरान आने वाले ओपिनियन पोल से चुनाव बाद के एग्जिट पोल कितने बदले। किन राज्यों में किसे कितनी सीटें मिल सकती हैं। कहां मौजूदा सरकार पर लोग फिर से भरोसा जता सकते हैं। कहां सत्ता परिवर्तन हो सकता है? ये सब आपको
अमर उजाला App और
amarujala.com पर मिलेगा।