फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता में झारखंड को हरा हरियाणा बना विजेता

Tue, 23 Dec 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार। राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता में विजेता हरियाणा की टीम। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
हिसार। राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। हरियाणा की टीम ने फाइनल में झारखंड को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया। हरियाणा की टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। हरियाणा टीम में शामिल हिसार की खिलाड़ी निधि ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन


निधि को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब प्रदान कर सम्मानित किया गया। हरियाणा टीम के प्रशिक्षक विनोद लॉयल ने बताया कि झारखंड की राजधानी रांची में 18 से 22 दिसंबर तक राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम में हिसार की पांच खिलाड़ी शामिल रहीं। अंडर-14 आयु वर्ग में रविवार को हरियाणा की टीम ने मणिपुर,चंडीगढ़ को हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सोमवार को टीम ने बिहार के साथ सेमीफाइनल मैच खेला। इसमें हरियाणा की टीम ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए बिहार को 4-0 से हराया। फाइनल में झारखंड के साथ बेहद रोमांचक मुकाबला हुआ। जिसमें दोनों टीमों ने निर्धारित समय में एक-एक गोल किया। हरियाणा की ओर से दिव्या ने गोल दागा। पेनल्टी शूटआउट में निधि ने दो गोल बचाए। इसके बाद निधि ने ही विजयी गोल दागा।

हिसार। राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता में विजेता हरियाणा की टीम। स्रोत आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें