फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शौर्य, संस्कृति और समृद्धि की गाथा बना हरियाणा दिवस

Mon, 02 Nov 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार।हरियाणा दिवस के अवसर पर आयोजित हीरक जयंती कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते हरिय
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा की गौरवशाली विरासत, शौर्य, सांस्कृतिक वैभव और विकास यात्रा की झलक रविवार को गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में देखने को मिली। रविवार को हरियाणा दिवस की हीरक जयंती पर जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरियाणवी लोककला और देशभक्ति की प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह का रंग भरा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि हरियाणा दिवस प्रदेश की उपलब्धियों पर गर्व करने और भविष्य में नई ऊंचाइयां हासिल करने का संकल्प लेने का अवसर है। प्रदेश ने कृषि, खेल, शिक्षा, उद्योग, विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रगति के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने कार्यक्षेत्र में निष्ठा, ईमानदारी और सहयोग की भावना से काम करना चाहिए। युवा पीढ़ी को संस्कृति, परंपराओं और महापुरुषों से प्रेरणा लेकर विकास में भागीदारी निभानी चाहिए। लोक संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर है। इसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संदेश और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की शुभकामनाओं का सीधा प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

देशभक्ति के गीतों से गूंजा परिसर
सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के कलाकारों ने हरियाणा वंदना, जय-जय वीर भूमि हरियाणा और वंदे मातरम प्रस्तुत किया। कलाकार अंकित शर्मा और शिक्षा विभाग की टीमों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इतिहासकार प्रोफेसर महेंद्र ने हरियाणा के गठन से पहले और बाद की ऐतिहासिक यात्रा पर प्रकाश डाला। एसडीएम ज्योति मित्तल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें