फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: कांग्रेस नेता वजीर सिंह पूनिया को मिली जान से मारने की धमकी, गाली-गलौज का भी आरोप; बेटे को भी धमकाया

Sun, 30 Aug 2026 11:36 AM IST
मयूर शर्मा माय सिटी रिपोर्टर, हिसार

सार

वजीर सिंह पूनिया का आरोप है कि एक व्यक्ति ने फोन पर उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने उन्हें हिसार शहर छोड़ने के लिए मजबूर करने की भी धमकी दी।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता वजीर सिंह पूनिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं ऑल इंडिया राहुल गांधी कांग्रेस कमेटी के सदस्य वजीर सिंह पूनिया को फोन पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। उनका आरोप है कि एक व्यक्ति ने फोन पर उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने उन्हें हिसार शहर छोड़ने के लिए मजबूर करने की भी धमकी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पूनिया ने थाना सिविल लाइंस में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


आरोपी ने बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी

पुलिस को दी शिकायत में वजीर सिंह पूनिया ने कहा कि 29 अगस्त की शाम करीब 7:45 बजे उनके मोबाइल पर कुंडू नाम से बात कर रहे किसी व्यक्ति का फोन आया। आरोप है कि बातचीत के दौरान फोन करने वाले ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसके बाद आरोपी ने पूनिया और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपी ने धमकाते हुए कहा कि उन्हें हिसार शहर छोड़ना होगा। फोन पर मिली इस धमकी के बाद वजीर पूनिया ने अपनी और अपने बेटे की सुरक्षा के प्रति गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि धमकी के कारण उन्हें जान-माल का खतरा महसूस हो रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की तत्काल जांच करवाकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

पूनिया ने पुलिस को दी कॉल रिकॉडिंग, सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

वजीर सिंह पूनिया ने शिकायत में आरोपी के मोबाइल नंबर की जानकारी व दी गई धमकी की कॉल रिकॉडिंग भी पुलिस को दी है। उन्होंने मांग की है कि धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए और फोन कॉल समेत मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जाए। इसके साथ ही उन्होंने स्वयं और अपने पुत्र की सुरक्षा के लिए आवश्यक पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाने का भी अनुरोध किया है। उन्होंने पुलिस से यह भी अनुरोध किया कि वे इस मामले में ढ़िलाई न बरतें और आरोपी पर तत्काल केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें