फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शूटिंग बाल चैंपियनशिप में हरियाणा ने एमपी को 2-0 से हराया

विज्ञापन
विद्युत नगर में ऑल इंडिया शूटिंग बॉल चैंपियनशिप में हरियाणा मध्य प्रदेश की टीम खेलते हुए।
विज्ञापन
हिसार। शूटिंग बाल फाउंडेशन के तत्वावधान में स्व. शुभराम गुलिया की स्मृति में शनिवार से विद्युत नगर में दो दिवसीय अखिल भारतीय शूटिंग बाल चैंपियनशिप शुरू हुई। हरियाणा ने मध्यप्रदेश को 2-0 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्यप्रदेश, पंजाब, यूपी, उत्तराखंड से टीमें पहुंची हैं। देशभर से 200 से ज्यादा खिलाड़ी स्पर्धा में दमखम दिखा रहे हैं। बिजली गुल रहने से राजस्थान-महाराष्ट्र के बीच हुआ मुकाबला करीब दो घंटे तक बाधित रहा।
प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्यातिथि के रूप में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एमडी अशोक गर्ग पहुंचे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। गेस्ट ऑफ ऑनर अजय सिंह सिहाग रहे। उनके साथ दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के फाइनेंस डायरेक्टर रतन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

रविवार को पूर्व वित्त मंत्री प्रो. संपत सिंह विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। अध्यक्षता एशियन शूटिंग बाल फेडरेशन के महासचिव रविन्द्र तोमर करेंगे। वहीं, शाम को लाइट जाने के लिए काफी समय तक मैच प्रभावित रहा।
विजेता टीम को 31 हजार, द्वितीय को 21 हजार, तृतीय टीम को 11 हजार और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 5100 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें