फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने घोषित किए सभी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम

Thu, 18 Aug 2022 02:27 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार

सार

एमएससी एग्रीकल्चर में गुलशन, पूजा और कनिका क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही हैं। एमएससी गृह विज्ञान में आरती प्रथम, कामना द्वितीय व नैन्सी तृतीय रही हैं। एमटैक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में गौरव व गुनीत क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे हैं।
विज्ञापन
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने बीएससी एग्रीकल्चर चार और छह वर्षीय पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित करने के बाद आज शेष सभी स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित की गईं प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. पवन कुमार ने बताया कि बीएफएससी चार वर्षीय कोर्स, एमएससी एग्रीकल्चर, एमटैक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, एमएससी गृह विज्ञान, बीएससी (आनर्स) कम्यूनिटी साइंस चार वर्षीय पाठ्यक्रम, बीएससी एग्री बिजनेस मैनेजमेंट, बीएससी एग्रीकल्चर चार व छह वर्षीय पाठ्यक्रमों सहित मौलिक विज्ञान एवं मानविकी, मत्सय विज्ञान व बायोटेक्नॉलोजी महाविद्यालयों के सभी एमएससी और पीएचडी के लिए दो चरणों में प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। इनमें से विश्वविद्यालय ने बीते दिन बीएससी एग्रीकल्चर चार वर्षीय और बीएससी एग्रीकल्चर छ: वर्षीय पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित किए थे।

डॉ. पवन कुमार के अनुसार उम्मीदवार उपरोक्त सभी परीक्षाओं के परिणाम व इससे संबंधित नवीनतम जानकारियां विश्वविद्यालय की वेबसाइट admissions.hau.ac.inhau.ac.in पर देख सकते हैं।डॉ. पवन कुमार ने बताया कि बीएससी (आनर्स) कम्यूनिटी साइंस में काजल प्रथम, नवकीरत कौर द्वितीय और पूर्णिमा तीसरे स्थान पर रही हैं जबकि बीएफएससी में नीरज सिंह ने पहला, प्रिया ने दूसरा और बुलबुल ने तीसरा स्थान पाया है।
विज्ञापन


इसी प्रकार एमएससी एग्रीकल्चर में गुलशन, पूजा और कनिका क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही हैं। एमएससी गृह विज्ञान में आरती प्रथम, कामना द्वितीय व नैन्सी तृतीय रही हैं। एमटैक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में गौरव व गुनीत क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे हैं। इनके अतिरिक्त एमएफएससी में विशाल सोनी ने पहला, विशाल ने दूसरा व जय बंसल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। एमएसएसी समाजशास्त्र में सुमेधा सिंह प्रथम व बरखा दूसरे स्थान पर रही हैं। एमएसएसी मौलिक विज्ञान में शशांक व अनुजा ने क्रमश: पहला व दूसरा स्थान पाया है जबकि पीएचडी (सभी विषय) में अर्चना कुमावत पहले स्थान पर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें