फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हर्ष बामल बने जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष, अजय धुंधवाल को चेयरमैन की जिम्मेदारी

विज्ञापन
फुटबाल संघ हिसार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हर्ष बामल और चेयरमैन अजय धुंधवाल।
विज्ञापन
हिसार। जिला फुटबाल संघ की बैठक मंगलवार को डाबड़ा चौक स्थित एक निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इसमें हर्ष बामल को संघ का अध्यक्ष तथा जिला पार्षद अजय धुंधवाल को चेयरमैन नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि जिले में फुटबाल को जमीनी स्तर पर बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण स्तर पर भी फुटबाल गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि युवाओं को खेलों से जोड़ा जा सके। अपनी नियुक्ति पर पदाधिकारियों ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सैनी, कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष संदीप सिंधु, फुटबाल संघ के सचिव संदीप दलाल, मंडल अध्यक्ष मनबीर शर्मा, राजेश मलिक, नरेश शर्मा, पवन लोरा, मंदीप लितानी, कुलदीप सिहाग सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें