फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध का प्रकोप जारी, भिवानी का रात्रि तापमान 11.3 डिग्री दर्ज

विज्ञापन
वीरवार सुबह बहबलपुर से सरसौद जाने वाली सड़क पर छाई धुंध। ...संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में धुंध का असर लगातार जारी है। हिसार में वीरवार सुबह गहरी धुंध होने के कारण 7 वाहन आपस में टकरा गए। यहां सुबह मौसम में 100 प्रतिशत आर्द्रता रही। रात्रि तापमान में वीरवार की अपेक्षा मामूली गिरावट आई और यह 9.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि प्रदेश में सबसे कम रात्रि तापमान नारनौल का 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भिवानी का रात्रि तापमान सबसे अधिक 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

दिन के तापमान की बात करें तो नारनौल का अधिकतम तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस और सिरसा का सबसे कम 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 20 फरवरी तक तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। इस दौरान उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। इसके बाद 21 व 22 फरवरी को मौसम में बदलाव होने की संभावना है। पश्चिमी-विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण आंशिक बादलवाई रहने और हवाएं चलने के कारण दिन के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन

विभिन्न स्थानों का तापमान
स्थान अधिकतम न्यूनतम
अंबाला 26.5 9.7
भिवानी 25.8 11.3
हिसार 25.3 9.7
करनाल 26.2 9.0
नारनौल 27.6 7.5
रोहतक 25.5 9.4
सिरसा 23.9 11.0

धुंध के कारण नेशनल हाईवे पर एक दूसरे के टकराए वाहन व जाम में फंसे वाहन। - फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें