16 मई को हुई थी गिरफ्तार
16 मई 2025 को ज्योति को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में एसपी शशांक कुमार सावन ने एसआईटी का गठन किया था। डीएसपी सुनील कुमार के नेतृत्व में बनी एसआईटी में इंस्पेक्टर निर्मला, साइबर सेल इंचार्ज अमित, स्पेशल स्टाफ से एसआई सतपाल शामिल रहे। एसआईटी ने तीन महीने तक जांच के बाद चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में दाखिल की है।
ज्योति की 18 अगस्त को होगी पेशी
ज्योति मल्होत्रा पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152 और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, 1923 की धारा 3, 4 और 5 के तहत जासूसी, राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने और गोपनीय जानकारी साझा करने जैसे गंभीर आरोप हैं। 4 अगस्त को ज्योति की हिसार कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए छठी बार पेशी हुई थी। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए ज्योति की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ा दी थी। ज्योति की अगली पेशी 18 अगस्त को होगी।
ये भी पढ़ें: Jyoti Malhotra Case: इस दिन कोर्ट में होगी ज्योति की पेशी, 14 अगस्त को एसआईटी ने दाखिल की थी चार्जशीट