फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रात्रि गश्त में हांसी पुलिस की सख्ती, 692 वाहनों की जांच, 152 के चालान

Sat, 11 Apr 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हांसी/नारनौंद। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से हांसी पुलिस ने वीरवार को रात्रि गश्त के दौरान अपनी सख्ती बढ़ा दी है। विशेष अभियान के तहत पुलिस टीमों ने शहर और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर चेकिंग की। इस दौरान 692 वाहनों की जांच की गई जिनमें से 152 वाहन चालकों के चालान काटे गए।
पुलिस ने पैदल गश्त के साथ-साथ पीसीआर, राइडर और ईआरवी टीमों को भी सक्रिय रखा जो संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे। विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिससे अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिल रही है। पुलिस का कहना है कि रात्रि गश्त बढ़ाने से चोरी, लूट जैसी वारदातों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो रहा है और क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की विभिन्न टीमें आपसी समन्वय के साथ शहर के प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी कर रही हैं। इससे आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नागरिकों की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और ऐसे विशेष अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें