फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सात बास में हुई ओलावृष्टि, अनाज मंडी में धान की ढेरियों को ढका

विज्ञापन
हांसी अनाज मंडी में खुले में पड़ी हुई धान की ढेरियां।
विज्ञापन
हांसी। सोमवार सुबह हुई हल्की बारिश से तापमान में गिरावट हुई। बारिश होने से अनाज मंडी में धान की ढेरियों को तिरपाल से ढक दिया गया। वहीं सात बास के कुछ गांवों में हल्की ओलावृष्टि भी हुई है। इसके बाद शाम को 8 बजे फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गई। मंडी में करीब 20 हजार क्विंटल धान रखा है। वहीं सात बास के कुछ गांव में हल्की ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसल को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


इधर मंडी में उठा तेजी से हो रहा है। बीते दिनों की अपेक्षा धान के उठान में तेजी आई है। मंडी में अब तक 39 हजार क्विंटल धान आ चुका है। जिसमें से 38 हजार क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। जिसमें से 18 हजार क्विंटल धान का उठान हो चुका है। इधर सिसाय में भी 30 हजार क्विंटल धान आ चुका है। जिसमें से 26 हजार क्विंटल खरीदा जा चुका है। जिसमें 16 हजार क्विंटल धान का उठान हो चुका है। करीब 15 हजार क्विंटल बाजरा की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें