फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सरहेड़ा के ग्रामीणों ने घर के बाहर मीटर लगाए जाने का किया विरोध

विज्ञापन
बरवाला गांव सरहेड़ा के ग्रामीण बिजली के मीटर घर के बाहर लगाए जाने का विरोध करते हुए।
विज्ञापन
बरवाला। गांव सरहेड़ा के ग्रामीणों की पंचायत भवन में एक बैठक हुई। इस दौरान काफी संख्या में गांव की महिलाओं ने भी भाग लिया। पंचायत में गांव में सरकार की जगमग गांव योजना के तहत बिजली विभाग की ओर से लगाए जाने वाले नए मीटरों व घर के बाहर लगाए जाने वाले मीटरों को न लगवाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इसको लेकर ग्रामीणों ने अपना विरोध दर्ज करवाते हुए सरकार व बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बता दें कि गांव सरहेड़ा में सरकार की जगमग गांव योजना के तहत घरों के बाहर मीटर लगाए जाने हैं। जिसको लेकर बिजली विभाग द्वारा गांव में केबल बिछाने का कार्य चला हुआ है। यह कार्य पूरा होने के पश्चात गांव में मीटर घरों के बाहर लगाए जाने हैं। सरकार की इसी योजना को लेकर करीबन एक माह पहले गांव खरक पूनिया में भी ग्रामीणों ने इस योजना का विरोध किया था। उस दौरान बिजली विभाग की तरफ से 28 अगस्त को 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया था, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। इस पंचायत में रामफल पूनिया, राजो देवी, सुमन, पूनम, भतेरी देवी, जयदेवी, राजा, अभेराम, नन्ही देवी व हरिराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें