फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 10 से ज्यादा गांवों में ओलावृष्टि, गेहूं की फसल बिछी, सरसों को भी नुकसान

Sat, 01 Mar 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार के धान्सू गांव में गिरे ओले।
विज्ञापन
हिसार। अचानक बदले माैसम ने क्षेत्र में फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। वीरवार रात से सुबह तक बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार शाम बारिश के साथ 10 से ज्यादा गांवों में ओले गिरे। रात 11:45 बजे फिर से बारिश शुरू हो गई थी। ओलावृष्टि से गेहूं व सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

किसानों ने गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजे की मांग की है। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 1 व 2 मार्च को भी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। किसानों ने बताया कि शाम करीब 6 बजे गांव धांसू, किरतान, मात्रश्याम, शाहपुर, कालवास, गैबीपुर, चिड़ौद, मंगाली, सुलखनी, तलवंडी राणा, बुगाना सहित अन्य कई गांवों में बारिश के साथ करीब 5 मिनट तक ओले गिरे। इससे सरसों की फलियां टूटकर नीचे गिर गईं। गेहूं की फसल भी तेज हवा और ओलों के कारण बिछ गई।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि गेहूं का दाना खराब हो सकता है। खेतों में पानी भर गया। नुकसान का सही आकलन सुबह खेतों में जाकर ही हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें