हिसार। गुरुग्राम के दो नाइट क्लब के बाहर बम धमाके करने के तार भी हिसार से जुड़ रहे हैं। गुरुग्राम पुलिस ने मेरठ निवासी आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया हुआ है, जबकि दो आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस का मानना है कि इस वारदात में चंडीगढ़ बम धमाके में शामिल तीसरा आरोपी संलिप्त है। दो आरोपियों को हिसार और चंडीगढ़ पुलिस व एसटीएफ ने 26 नवंबर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। गुरुग्राम पुलिस का मानना है कि चंडीगढ़ बम धमाके के आरोपियों को बम मुहैया कराने वाला आरोपी अभी फरार है। उसी आरोपी ने गुरुग्राम में वारदात करने के लिए सचिन और उसके साथियों तीन-चार बम मुहैया कराए थे। इस संबंध में हिसार में आरोपी की तलाश में जुटी है।