फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: राष्ट्रीय अंडर-17 हैंडबाल स्पर्धा के लिए प्रदेश की टीम गुजरात रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। 69वें राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद के अंतर्गत आयोजित होने वाली लड़कियों की अंडर-17 हैंडबाल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हरियाणा प्रदेश की टीम शुक्रवार को गुजरात के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता 19 से 23 जनवरी तक सोमनाथ (गुजरात) में आयोजित की जाएगी। 16 सदस्यीय इस टीम में हिसार जिले की चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। टीम के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पूर्व 11 से 15 जनवरी तक जींद जिले के दनोदा गांव में विशेष प्रशिक्षण शिविर में अभ्यास किया। प्रशिक्षण के बाद टीम शुक्रवार को गुजरात रवाना हुई। टीम के साथ कोच विजेंदर सिंह नैन, प्रबंधक मोनिका व एचओडी जसबीर सिंह भी गए हैं।
प्रशिक्षण शिविर के दौरान खिलाड़ियों को कोच विजेंदर सिंह नैन के साथ-साथ कोच राजेंद्र, सुमन जाखड़, सतवीर पानू, अशोक पूनिया और महावीर पूनिया सहित अन्य विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने हैंडबाल के विभिन्न तकनीकी पहलुओं का अभ्यास कराया। हिसार की चार खिलाड़ी टीम में शामिल : प्रदेश की टीम में चयनित 16 खिलाड़ियों में से चार खिलाड़ी हिसार जिले की हैं। इनमें सातरोड क्षेत्र की प्रशिक्षु खिलाड़ी रज्जो, प्राची और मन्नत मलिक के अलावा खेल नर्सरी लाडवा की खिलाड़ी ज्योति शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें