फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar : 54 करोड़ की जीएसटी चोरी केस में जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर की हुई गवाही, 16 फरवरी को अगली सुनवाई

Tue, 03 Feb 2026 01:15 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार

सार

54 करोड़ की जीएसटी चोरी और फ्यूचर मेकर कंपनी से जुड़े जीएसटी घोटाले के मामले में सोमवार को सीएमडी राधेश्याम और उनके पार्टनर एमडी बंसीलाल की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजीव की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। 
विज्ञापन
जीएसटी चोरी - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

54 करोड़ की जीएसटी चोरी और फ्यूचर मेकर कंपनी से जुड़े जीएसटी घोटाले के मामले में सोमवार को सीएमडी राधेश्याम और उनके पार्टनर एमडी बंसीलाल की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजीव की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। इस दौरान जीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर की गवाही आधी ही पूरी हो पाई। दोनों आरोपियों की ओर से अधिवक्ता नरेश कुमार सचदेवा ने बताया कि अगली पेशी 16 फरवरी को होगी, जिसमें असिस्टेंट कमिश्नर की गवाही पूरी की जाएगी।

विज्ञापन


हिसार अदालत ने पहले जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद दोनों आरोपियों ने हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की हुई है। आयकर विभाग की प्रारंभिक जांच में पता चला था कि फ्यूचर मेकर कंपनी देशभर में सदस्य बनवाने के लिए 3,750 रुपये का शुल्क लेती थी। इस माध्यम से करोड़ों रुपये एकत्र किए गए, लेकिन कंपनी ने इस पर लगने वाली जीएसटी विभाग में जमा नहीं कराई। शिकायत के अनुसार कंपनी पर 54 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी बकाया है।

नोटिस मिलने के बावजूद कंपनी ने न तो जवाब दिया और न ही भुगतान किया, जिसके बाद जीएसटी विभाग ने जमानती वारंट जारी किए। वारंट जारी होने के बाद राधेश्याम और बंसीलाल ने 10 नवंबर 2025 को अदालत में आत्मसमर्पण किया। अदालत ने गंभीर आरोपों और भारी बकाया राशि को देखते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। दोनों फिलहाल सेंट्रल जेल नंबर दो, हिसार में न्यायिक हिरासत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें