फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जलभराव से धंस रही जमीन, कई मकानाें में दरारें

Thu, 28 Aug 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
बरवाला में विराेध, प्रदर्शन करते जलभराव की समस्या से परेशान क्षेत्रवासी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बरवाला। वार्ड नंबर-18 में बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं हाे सकी है। इस कारण वहां जलभराव होने से जलभराव हो रहा है। इससे जमीन धंसने के कारण कई मकानाें में दरारें पड़ गईं हैं। इससे परेशान क्षेत्रवासियों ने बुधवार काे प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियाें ने कहा कि उनके क्षेत्र में कई दिनों से जलभराव हो रहा है। नगर पालिका प्रशासन जल निकासी में विफल रहा है। जमीन और सीवर के मैन हाेल धंसने के कारण नगर के वार्ड नंबर-17 के कई मकानाें में दरारें तक आ गई हैं। वार्ड नंबर-18 के लोगों ने बताया कि उन्हाेंने नगर पालिका के अधिकारियाें काे परेशानी बताई है। इसके बावजूद जलनिकासी के काेई ठाेस इंतजाम नहीं किए गए।
विज्ञापन

इससे नाराज क्षेत्र के लाेग बुधवार को गली में एकत्र हुए और नगर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उधर, नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि जिन क्षेत्राें में बारिश का पानी रुका है वहां से लगातार निकासी करवाई जा रही है। प्रदर्शन करने वालाें में बुधराम प्रजापति, सोना देवी, मिश्री देवी, संजय नागर, सत्यनारायण, दीपचंद, रविंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें