फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कैनवास पर उकेरी हरियाली और मानवीय भावनाएं

Mon, 15 Dec 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। चित्रकला के प्रचार-प्रसार और कलाकारों के आपसी संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय सुरभि कला उत्सव का सफल समापन हो गया। सुरभि आर्ट सोसायटी और गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महाकुंभ में देश के 15 राज्यों से आए 300 से अधिक चित्रकारों ने अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। उत्सव के दौरान कलाकारों ने जीजेयू परिसर में पेंटिंग प्रदर्शित की। प्राकृतिक दृश्य, मानवीय संवेदनाएं, नारी के विविध रूप, हरियाली, रेल इंजन और चेहरों पर आधारित पोट्रेट दर्शकों का आकर्षण बने।
समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने चित्रकारों की कृतियों का अवलोकन कर उनकी सराहना की और कलाकारों से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया। उत्सव में 100 से अधिक प्रसिद्ध चित्रकारों को कला रतन, कला गौरव और कला गुरु सम्मान से नवाजा गया। चित्रकला स्पर्धा में 17-24 वर्ष और 25 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को क्रमश: 11 हजार, 7,100 और 5,100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया, जबकि दो सांत्वना पुरस्कार 3,100 रुपये के प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सुरभि कला केंद्र के विद्यार्थियों ने अतिथियों और चित्रकारों के पोट्रेट बनाकर भेंट किए, जिसे सभी ने सराहा। मंच संचालन विनीत कुमार ने कुशलता से किया। इस आयोजन ने कला और कलाकारों के प्रति समाज में नई चेतना जागृत की। इस माैके पर अर्जुन अवॉर्डी पूजा ढांडा, हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के सदस्य साधुराम जाखड़, डीएन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य सुभाष शर्मा, नेहरू युवा केंद्र के पूर्व जिला समन्वयक नरेंद्र यादव और इतिहासकार डॉ. महेंद्र विवेक माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें