फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नई अनाजमंडी में 160 क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद हुई

Sun, 05 May 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नई अनाजमंडी में शनिवार को 160 क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद की गई। जबकि प्राइवेट एजेंसी ने 1,101 क्विंटल गेहूं खरीदा। हालांकि अभी भी जिले की मंडियों से गेहूं की उठान धीमी गति से चल रही है। रविवार को छुट्टी के चलते खरीद नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, नई अनाजमंडी में 153 क्विंटल सरसों की प्राइवेट खरीद हुई है। जिले की मंडियों में 15 मई तक गेहूं की सरकारी खरीद की जाएगी।
बता दें कि अनाज मंडी में शनिवार को 153 क्विंटल सरसों की आवक हुई थी। जबकि 1,314 क्विंटल गेहूं पहुंचा। गेहूं और सरसों का सीजन खत्म होने के बाद अब आवक घटने लगी है।
गेहूं और सरसों का सीजन खत्म हो चुका है। हमारी ओर से 15 मई तक गेहूं की सरकारी खरीद की जाएगी। फिलहाल मंडी में आ रही सरसों को प्राइवेट एजेंसी खरीद रही है। -अशोक कुमार, सुपरवाइजर, मार्केट कमेटी
विज्ञापन


ढैंचा के बीज की बढ़ी मांग, अब तक 160 क्विंटल बिका

हिसार। हरियाणा बीज विकास निगम की ओर से इस बार का ढैंचा का बीज मंगवाया गया है। नई अनाज मंडी स्थित काउंटर सेल पर अब तक 300 क्विंटल बीज पहुंच चुका है। इसमें से 160 क्विंटल बीज बिक चुका है। बीज की मांग बढ़ने के कारण शनिवार को दिनभर अनाजमंडी में बीज लेने के लिए किसानों की भीड़ लग रही। बता दे, कि यह बीज धान की खेती के लिए काफी फायदेमंद है। हरी खाद के तौर पर इस बीज का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, हरियाणा बीज विकास निगम की ओर से ढैंचा का बीज 80% सब्सिडी पर दिया जा रहा है। हालांकि प्राइवेट में यह बीज काफी महंगा मिल रहा है। ऐसे में बीज खरीदने के लिए अनाजमंडी में किसानों की भीड़ लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें