फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 10 दिन बाद सरसों की सरकारी खरीद शुरू, 11 किसानों ने बेची 198 क्विंटल फसल

विज्ञापन
 अनाज मंडी में सरसों की फसल।
विज्ञापन
हिसार। नई अनाजमंडी में 10 दिन बाद सोमवार को सरसों की सरकारी खरीद हुई। इस दौरान 11 किसानों ने 198 क्विंटल सरसों बेची। वहीं, 848 क्विंटल सरसों मंडी में रखी हुई है। किसी ढेरी में नमी की मात्रा ज्यादा तो किसी में सफाई कम है। सरसों का सरकारी रेट 5950 रुपये प्रति क्विंटल है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से मंडियों में 15 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद शुरू हुई, लेकिन 10 दिन के दौरान मंडी में प्राइवेट एजेंसी ने ही सरसों खरीदी थी। पोर्टल पर रजिस्टर्ड जो किसान मंडी में सरसों लेकर आए थे, उनकी सरसों में नमी की मात्रा ज्यादा थी। मगर सोमवार से सरसों की सरकारी खरीद शुरू हो गई। सरसों की खरीद हरियाणा वेयर हाउस की ओर से की जा रही है। वहीं, 8 प्रतिशत तक सरसाें में नमी की मात्रा होने पर सरसों की सरकारी खरीद की जाएगी।
उधर, प्राइवेट एजेंसी किसानों से 5300 रुपये से लेकर 5950 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से सरसों खरीद रही हैं। हिसार की नई अनाजमंडी में अभी तक शेड को पूरी तरह खाली नहीं किया गया है। शेड के नीचे गाड़ियां से लेकर आढ़तियों ने अपना सामान रखा हुआ है। ऐसे में सरसों की आवक ज्यादा होने पर किसानों के सामने परेशानी बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

सरसों खरीद केंद्र : हांसी, लोहारी राघो, उकलाना, आदमपुर, हिसार की नई अनाजमंडी, नारनौंद, बरवाला, अग्रोहा, घिराय, सिसास, बालसमंद और खेड़ी चोपटा।
-


सोमवार को नई अनाजमंडी में 198 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद की गई। अभी मंडी में 848 क्विंटल सरसों अनसोल्ड रखी हुई हैं। खरीद के लिए हमारी पूरी तैयारी है। मंडी में आने वाले किसानों को कोई परेशानी नहीं होगी। - अशोक कुमार, मंडी सुपरवाईजर, मार्केट कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें