फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मंडी में 1237 क्विंटल सरसों की हुई सरकारी खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। किसान सभा के जिला प्रधान शमशेर सिंह नंबरदार के नेतृत्व में किसान नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सरसों खरीद को लेकर नई अनाज मंडी का दौरा किया। वीरवार को अनाज मंडी में 1298 क्विंटल सरसों पहुंची। इस दौरान 1237 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद हुई। वहीं निजी एजेंसियों ने 140 क्विंटल सरसों की खरीद की, जो 4200 से 5 हजार रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदी गई।
विज्ञापन

किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने मंडी में आए हुए किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं का निदान करवाने के लिए मंडी प्रशासन व हैफेड के उच्च अधिकारियों से बातचीत करते हुए समस्याओं का समाधान करने का मांग की। नमी की वजह बताकर प्रशासन सरसों खरीद नहीं कर रहा था। किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को उन्हीं के यंत्र से जब जांच करवाई तो उस समय किसानों की सरसों मापदंड के अनुसार सही पाई गई। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि भविष्य में व आज तक जितनी भी सरसों मंडी में आई हुई है, उसकी पूरी खरीद की जाएगी। 8 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से एक किसान की 25 क्विंटल सरसों खरीदी जाएगी।
जिला प्रधान शमशेर सिंह ने कहा कि मंडी के अंदर आवारा पशुओं की भरमार है। कई दिनों के मृत कुत्ते व सूअर पड़े हैं, जिस कारण मंडी में दुर्गंध भरा वातावरण बना हुआ है। किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने मंडी में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की भी मांग की। किसानों के प्रतिनिधिमंडल में तहसील प्रधान सूबे सिंह बूरा, तहसील सचिव रमेश मिरकां, आदमपुर इकाई के प्रधान अनिल बैंदा, संजय लाडवा, अनिल जाखड़, इंद्राज बैंदा, महेंद्र बैंदा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें