फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नई अनाजमंडी में सरकारी खरीद शुरू, 11 किसानों से 603 क्विंटल धान खरीदा

Thu, 17 Oct 2024 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले की मंडियों में धान की खरीद पहले ही शुरू हो चुकी थी, मगर हिसार की नई अनाजमंडी में बुधवार को पहली बार सरकारी दाम पर धान की खरीद हुई। इस दौरान 11 किसानों से 603 क्विंटल धान खरीदा गया। 397 क्विंटल धान की ढेरियों में सफाई नहीं मिली, नमी की मात्र भी 23 प्रतिशत तक थी। बता दें कि 17 प्रतिशत तक नमी होने पर ही धान की सरकारी खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

दि हिसार कॉपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी लिमिटेड के सेल्समैन अनिल कुमार ने बताया कि हैफेड के माध्यम से धान की खरीद की गई। धान की खरीद का सरकारी रेट 2320 रुपये प्रति क्विंटल है। वीरवार को भी मंडी में धान की खरीद होगी। वहीं, नई अनाजमंडी में 2275 क्विंटल बाजरा की सरकारी खरीद की गई। हिसार के आसपास के गांवों में 104 किसान पहुंचे।
धान की खरीद को लेकर लगातार प्रशासनिक अधिकारियों और सरकार से प्रयास कर रहे थे। मंडी में बुधवार को धान की खरीद का जायजा लिया। धान की खरीद होने पर किसान से लेकर व्यापारी खुश है। - रामअवतार गोयल, प्रधान, द ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें