फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 45 साल पुराने कब्जे से मुक्त कराई सरकारी जमीन

Mon, 10 Nov 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
नारनौंद में जींद-हांसी सड़क किनारे अवैध कब्जे वाली जमीन से कब्जा हटवाती प्रशासन की जेसीबी। संवा
विज्ञापन
नारनौंद। जींद-हांसी रोड स्थित नारनौंद उपमंडल परिसर से सटी सरकारी जमीन पर करीब 45 वर्षों से किया गया कब्जा प्रशासन ने आखिरकार हटा दिया गया। एसडीएम विकास यादव के आदेश पर रविवार सुबह करीब 10 बजे कार्रवाई हुई क्योंकि इस जमीन से कब्जा हटाने के लिए कोर्ट से भी कई बार कब्जाधारियों को नोटिस जा चुके हैं।
विज्ञापन

यह जमीन उपमंडल परिसर से सटी है, जिस पर करीब आधा दर्जन मकान और कुछ दुकानें बनी थीं। प्रशासन का कहना है कि यह जमीन सरकार की थी और लोगों ने खाली पड़ी जमीन पर कब्जे किए थे। जिसे अब कब्जामुक्त कर उपमंडल परिसर में शामिल किया जाएगा। इसके एक हिस्से को प्रस्तावित कोर्ट भवन परिसर में जा सकती है जबकि दूसरे हिस्से को पार्किंग या अन्य किसी उपयोग में लिया जा सकता है।
इससे उपमंडल परिसर भी काफी खुला हो जाएगा और लोगों को भी सुविधाएं होगी। कार्रवाई की निगरानी के लिए नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई।
विज्ञापन

एसडीएम यादव ने कब्जाधारकों से पहले ही मुलाकात कर स्थिति स्पष्ट की थी। उन्होंने बताया कि संबंधित लोगों को पहले कई बार कोर्ट की तरफ से नोटिस आ चुके हैं। इन लोगों को समझाने के बाद वे स्वयं अपने मकान और दुकानें हटाने को तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें