फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय की टीम प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय महाविद्यालय में किया गया। प्रतियोगिता में राजकीय कॉलेज की टीम प्रथम रही। वहीं राजकीय महिला कॉलेज, एफसी कॉलेज, नारनौंद राजकीय कॉलेज की टीमों ने भी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि हरियाणा विद्यालय बोर्ड के पूर्व चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने कहा कि आज के समय में विज्ञान और तकनीक की बहुत अधिक आवश्यकता है। भारत प्राचीन काल से ही विज्ञान के क्षेत्र में सिरमौर रहा है। क्विज में 11 महाविद्यालयों की 19 टीमों ने भाग लिया। लिखित परीक्षा के आधार पर चुनी गई सर्वश्रेष्ठ 8 टीमों ने ओरल क्विज में भाग लिया। इसके लिए चार राउंड में प्रतियोगिता हुई। क्विज मास्टर डॉ. सतीश वर्मा ने सर्वप्रथम प्रश्न-उत्तर राउंड में सभी टीमों से प्रश्न पूछे और इसके बाद विजुअल, एक्टिविटी और अंत में रैपिड फायर राउंड से प्रतियोगिता संपन्न हुई। मीडिया प्रभारी डॉ. स्नेह लता ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम के अनुसार पांच टीमें जोनल स्तर की विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें