हिसार। आखिरकार चार दिन बाद नई अनाज मंडी में मूंग की सरकारी खरीद की गई। शनिवार को हैफेड की ओर से 308 क्विंटल मूंग खरीदी गई। अभी मंडी में 811 क्विंटल मूंग रखी हुई है। मगर मूंग की सफाई नहीं होने के कारण खरीद नहीं हो सकी। अब सोमवार को मूंग की सरकारी खरीद होगी।
बता दें कि शनिवार को 25 किसानों की 308 क्विंटल मूंग खरीदी गई। जबकि 61 किसानों की 811 क्विंटल मूंग अभी मंडी में रखी हुई है। रविवार को छुट्टी रहेगी। अन्य छह दिनों तक हैफेड मूंग की खरीद करेगा।
इस मौके पर हैफेड मैनेजर संजीव बेरवाल, मार्केट कमेटी सुपरवाइजर अशोक कुमार, ऑक्शन रिकॉर्डर अमित, सुरेश गुप्ता, अतुल गुप्ता, अनिल आदि मौजूद रहे।
मूंगफली खरीदने को लेकर नहीं आया अभी पत्र
उधर एक नवंबर से मूंगफली की सरकारी खरीद शुरू हो सकती है। मगर मार्केट कमेटी के अधिकारियों के पास खरीद को लेकर अभी तक कोई पत्र नहीं आया है। मार्केट कमेटी के अधिकारियों का कहना है कि अभी तक उनके पास कोई शेड्यूल भी नहीं आया है।
मूंग की खरीद शुरू हो चुकी है। हमारी ओर से किसानों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। अब सुचारु रूप से खरीद होगी। 61 किसानों की मूंग झराई न होने के कारण नहीं खरीदी।
अशोक कुमार, सुपरवाइजर, मार्केट कमेटी