फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की नर्सरी से लाखों का सामान चोरी

Sun, 08 Dec 2013 09:10 PM IST
नरवाना(जींद)/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जींद में बरवाला लिंक नहर के पास गुरथली रोड पर वन विभाग की नर्सरी से लाखों रुपये के बीज रोपने के थैले चोरी हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने वन विभाग के रेंज ऑफिसर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वन विभाग नरवाना रेंज ने नरवाना के बरवाला लिंक नहर के पास गुरथली रोड पर बनी नर्सरी के लिए गत तीन दिसंबर को 22 कट्टे बीज रोपने की थैलियां खरीदीं थी।

इसका वजन साढ़े पांच क्विंटल और कीमत डेढ़ लाख रुपये थी। शनिवार रात चोरों ने बीज रोपने की थैलियों को चोरी कर लिया हालांकि नर्सरी में चौकीदार भी नियुक्त है।

पुलिस ने रेंज ऑफिसर जगजीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें