हरियाणा में जींद के गांव डाहौला में रात को खेत की सिंचाई करने गए किसान पर पड़ोसी किसान ने हमला कर उसे घायल कर दिया।
पुलिस ने घायल किसान की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव डाहौला निवासी सतबीर सिंह ने अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात वह खेत की सिंचाई करने गया हुआ था।
इसी दौरान पड़ोसी गांव शामदो के किसान सुरेश से उसकी पानी के समय को लेकर कहासुनी हो गई।
इसपर सुरेश ने हमलाकर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने सतबीर की शिकायत पर सुरेश के खिलाफ रास्ता रोककर हमला करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।