फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ों की दुकान से चोरी

Sun, 01 Dec 2013 10:19 PM IST
सिरसा/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के सिरसा में पालिका बाजार में रेडीमेड कपड़े की दुकान और एडीसी कालोनी में घर से चोर हजारों का सामान व नकदी चुरा ले गए।
विज्ञापन


पालिका बाजार में स्मार्ट सिलेक्शन के नाम से रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। रविवार सुबह दुकान मालिक नवीन बजाज को पड़ोसी दुकानदारों ने बताया कि उसकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं।

नवीन ने दुकान पर जाकर देखा तो दुकान के अंदर कपड़े बिखरे हुए थे। नवीन के अनुसार चोर दो गुल्लक में रखी करीब तीन हजार रुपये की नकदी, 60-70 जींस पैंट और 30-35 शर्ट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पड़ोसी की दुकान के आगे लगे सीसीटीवी में चार आदमी दिखाई दे रहे हैं और समय सुबह छह बजकर सात मिनट का है।

चोरी की दूसरी वारदात एडीसी कालोनी की गली नंबर दो में रहने वाले इंस्पेक्टर कृष्ण दहिया के घर में हुई।

कृष्ण दहिया की वर्तमान में ड्यूटी सीआईए हांसी में है। परिवार के सदस्य हिसार के सातरोड में बुआ के घर भात लेकर गए हुए थे। इसलिए घर सूना था।

घर की चाबी पड़ोसियों को देकर गए थे। रविवार सुबह सात बजे जब पड़ोसी उठे तो दहिया के घर के ताले टूटे हुए थे।

पड़ोसियों ने इसकी सूचना मोबाइल पर दहिया को दी तो वे परिवार के सदस्यों को साथ लेकर दोपहर को सिरसा पहुंचे।

कृष्ण दहिया ने बताया कि चोर उनके घर से साढे़ पांच तोले सोने के जेवर, 650 ग्राम चांदी के आभूषण, 60 हजार की नकदी और दो कै मरे सहित करीब तीन लाख का सामान ले गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें