फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरीवाली गोलीकांड : इलाज के दौरान घायल राहुल ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चौधरीवाली में 10 अक्तूबर को पेट्रोल पंप पर हुए गोलीकांड में गोली लगने से घायल प्रॉपर्टी डीलर करीब 30 वर्षीय राहुल ने भी वारदात के एक सप्ताह बाद वीरवार देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस गोलीकांड में राहुल के दोस्त गांव सदलपुर निवासी कुलदीप गोदारा की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि थोड़ी देर बाद ही आरोपी कर्ण गोदारा ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

रुपयों का हिसाब करने के लिए बुलाया था पंप पर
वारदात के समय मौके पर मौजूद अनिल ने जानकारी दी कि कुलदीप और कर्ण दोनों आपस में कई वर्ष से दोस्त थे। उनका आपस में रुपयों को लेकर लेनदेन था। उन्हीं रुपयों का हिसाब करने के लिए कर्ण ने कुलदीप को पंप पर बुलाया था। इसलिए कुलदीप के कहने पर वह, राहुल और एक अन्य उसके साथ गाड़ी में सवार होकर पंप पर गए थे। वहां तैश में आकर कर्ण गोदारा ने पहले कुलदीप और राहुल पर गोली चलाई। उसके बाद अनिल के साथ मारपीट की। कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि थोड़ी देर में कर्ण ने खुद को कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
चार भाई-बहन में दूसरे नंबर पर था राहुल
ऋषि नगर निवासी राहुल चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। राहुल के पिता की भी करीब चार वर्ष पूर्व हादसे में मौत हो चुकी है। वारदात के दिन राहुल अपने दोस्त कुलदीप, अनिल व एक अन्य के साथ कार में सवार होकर गांव चौधरीवाली स्थित कर्ण गोदारा के पेट्रोल पंप पर गया था। उस दौरान इनकी कर्ण से किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसी बीच कर्ण ने अपनी पिस्टल निकालकर कुलदीप पर गोलियां चला दीं।
विज्ञापन

बीच-बचाव करने पहुंचा राहुल तो उस पर भी दागी गोलियां
बीच बचाव करने के लिए राहुल आया तो कर्ण ने इस पर भी गोलियां चला दीं। इस दौरान राहुल की छाती, टांग व हाथ पर गोलियां लगने से वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं अनिल से भी मारपीट की, जहां से ये सभी किसी तरह कुलदीप को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया और राहुल को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां वीरवार देर रात घायल राहुल ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। राहुल की मौत की सूचना मिलते ही थाना आदमपुर पुलिस निजी अस्पताल पहुंची। यहां से उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें