फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hansi: जवान डयूटी पर पीछे से चोर कर गए घर पर हाथ साफ, 30 तोले सोना, दो किलो चांदी व दो लाख रुपए नगदी चोरी

Tue, 12 Mar 2024 10:20 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

सेवानिवृत हवलदार शिवकुमार ने बताया कि उनके दोनों बेटे सेना में है। सोमवार को वह व उनकी पत्नी अपने घर को सही सलामत ताला लगाकर गांव रामपुरा में अपने परिचित के आवास पर शोक प्रकट करने गए थे। करीब 1 बजे वापिस आए। जब उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर के कमरों के ताले टूटे हुए थे।
विज्ञापन
हांसी में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हांसी के गांव ढाणा खुर्द में चोरों ने सेना के जवानों के घर पर चोरी की। चोर यहां से करीब 30 तोले सोना व 250 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी करके ले गए। जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही घर में रखे दो लाख रुपये की नकदी भी ले गए। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सेना से सेवानिवृत हवलदार शिवकुमार ने बताया कि उनके दोनों बेटे सेना में है। सोमवार को वह व उनकी पत्नी अपने घर को सही सलामत ताला लगाकर गांव रामपुरा में अपने परिचित के आवास पर शोक प्रकट करने गए थे। करीब 1 बजे वापिस आए। जब उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर के कमरों के ताले टूटे हुए थे।

जो कमरे में रखे संदूक को चैक किया तो 4 चैन सोने की, 6 कड़े सोने के लेडिज, 1 कड़ा जैंटस, 3 जोडी कानों की झुमकी, 3 मंगलसूत्र सोने के, 11 अंगूठी सोने की व 2 लाख रुपये कैश नहीं मिले। जब उन्होंने घर के ऊपर वाले कमरे में जाकर देखा तो अलमारी में रखे 6 जोड़ी पाजेब चांदी, 1 तागड़ी गुच्छा, बच्चों के कडे़ 2 सोने के, 2 चांदी के गायब मिले। कुल मिलाकर करीब 30 तोले सोना व चांदी करीब 250 ग्राम अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गए। इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट भी पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें