नारनौंद। गांव थुराना के पास गांव पेटवाड़ के शराब ठेकेदारों से कुछ युवकों ने 67 हजार रुपये और सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने एक नामजद सहित 7 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थुराना निवासी मोनिन्द्र उर्फ काली ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह शराब ठेकेदारी का काम करता है और उसने गांव पेटवाड़ का शराब ठेका लिया हुआ है। 24 अगस्त की रात करीब 10 बजे वह और उसका चाचा सितेंद्र पेटवाड़ शराब ठेके से 67 हजार रुपये लेकर बुलेट बाइक पर घर जा रहे थे। जैसे ही वह गांव के नजदीक पहुंचे तो रास्ते में सड़क पर लकड़ियां डाली हुई थी। उन्होंने जैसे ही बाइक की स्पीड कम की तो दोनों तरफ से 7-8 युवकों ने बिंडों से हमला कर दिया। इस दौरान थुराना निवासी अंकित उर्फ धक्कू ने पिस्तौल तान उसके गले से सोने की चेन और 67 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल सितेंद्र को हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।