फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जीजेयू कुलपति प्रो. नरसी राम कार्यमुक्त, सीडीएलयू के वीसी विजय कुमार को अतिरिक्त कार्यभार

विज्ञापन
प्रो. नरसी राम बिश्नोई
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) में शैक्षिक नियुक्तियों सहित कई गंभीर आरोपों का सामान कर रहे कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई को पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने शनिवार को इस आशय का पत्र जारी किया। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू), सिरसा के कुलपति विजय कुमार को नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक जीजेयू के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन

प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने करीब एक सप्ताह पहले 24 शिक्षकों समेत 39 पदों पर नियुक्तियां की थीं। इन नियुक्तियों को लेकर जीजेयू शिक्षक संघ (गजुटा) ने 24 अगस्त को राज्यपाल को शिकायत भेजकर स्वतंत्र जांच की मांग की थी। शिक्षक संघ ने आरोप लगाया था कि कुलपति का नियमित कार्यकाल पूरा होने के बाद ये नियुक्तियां की गईं। नियुक्तियों के संबंध में कुलसचिव की ओर से मंजूरी के लिए सरकार को प्रस्ताव भी भेजा गया था। गजुटा के अध्यक्ष विनोद गोयल ने शिकायत में आरोप लगाया था कि राज्यपाल ने 20 अगस्त को सभी विश्वविद्यालयों को पारदर्शी और नियमानुसार कार्य करने के निर्देश दिए थे। इसके पांच दिन बाद जीजेयू में 24 नई शिक्षण नियुक्तियां की गईं। इसके अलावा 15 गैर-शिक्षण कर्मचारियों को पार्ट टाइम या अस्थायी आधार पर नियुक्त किया गया।
आवास आवंटन में भी भेदभाव
शिक्षक संघ ने शिक्षकों के आवास आवंटन में भी भेदभाव का आरोप लगाया था। संघ के अनुसार, वार्डन पद पर नियुक्ति के नाम पर जूनियर और नवनियुक्त शिक्षकों को विश्वविद्यालय के आवास आवंटित किए गए जबकि वरिष्ठ शिक्षक वर्षों से आवास के इंतजार में हैं। वार्डन के लिए छह मकान चिह्नित हैं लेकिन पूर्व वार्डन पद छोड़ने के बाद भी आवास खाली नहीं कर रहे हैं। संघ ने नई नियुक्तियों के लिए कुलपति के अधिकार की कानूनी जांच के साथ आरक्षण नीति और राज्यपाल के निर्देशों के उल्लंघन की स्थिति में स्वतंत्र जांच की मांग की थी।
विज्ञापन


3 मई को पूरा हुआ था कार्यकाल

जीजेयू कुलपति प्रो. नरसी राम का नियमित कार्यकाल 3 मई 2026 को पूरा हो गया था। इससे पहले 16 अप्रैल को जीजेयू में इनसो ने प्रदर्शन किया था। इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने जजपा युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद जजपा ने हिसार में प्रदर्शन किया और 27 अप्रैल को छात्र महापंचायत बुलाई। इसी बीच राज्यपाल ने प्रो. नरसी राम का कार्यकाल आगामी आदेशों तक बढ़ा दिया था।

4 अगस्त की बैठक पर रोक, 18 को सर्च कमेटी के नाम तय

प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने 4 अगस्त को कार्यकारी परिषद की बैठक बुलाई थी। तकनीकी शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर बैठक को रद्द करा दिया था। इसके बाद 18 अगस्त को कार्यकारी परिषद की बैठक बुलाई गई। तकनीकी शिक्षा विभाग के एसीएस अपूर्व कुमार की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हुई बैठक में कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई और कुलपति पद के आवेदक अन्य सदस्यों के शामिल होने पर रोक लगाई गई थी। बैठक में तय किए गए दो नाम बंद लिफाफे में राज्यपाल को भेजे जा चुके हैं। तीन सदस्यीय सर्च कमेटी में एक सदस्य राज्यपाल की ओर से मनोनीत किया गया है। जीजेयू में कुलपति पद के लिए 122 आवेदन मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें