फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: इंटीग्रेटेड बीए-एमए भगवद्गीता कोर्स शुरू करेगा जीजेयू

विज्ञापन
जीजेयू में अतिथियों व प्रतिभागियों के साथ गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद  महाराज व कुलपति प्रो. नर
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) आगामी सत्र से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत इंटीग्रेटेड बीए-एमए भगवद्गीता कोर्स शुरू करेगा। यह कोर्स गीता ज्ञान संस्थान कुरुक्षेत्र के सहयोग से संचालित होगा और इसमें नवाचार के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी। यह कोर्स एक विशेष एमओयू के तहत चलाया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने वीरवार को जीजेयू के जेसी बोस सेमिनार हॉल-1 में सक्षम युवा, समर्थ भारत: गीता का दिव्य मार्गदर्शन विषय पर आयोजित व्याख्यान में कही। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने बतौर मुख्य वक्ता अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि कोई भी एक हार जीवन की अंतिम हार नहीं होती। स्वयं को स्वयं से उठाओ, रास्ते बहुत हैं, आकाश खुला है। स्वामी ज्ञानानंद ने युवाओं को प्रेरित करते हुए गीता के संदेशों को अपनाने का आह्वान किया।
स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि भारत विभिन्न दृष्टिकोणों से अग्रणी है लेकिन इसके युवा को आत्मनिर्भर बनाना होगा। उन्होंने भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और खिलाड़ी मनुभाकर का उदाहरण देते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होंने गीता के आदर्शों को अपनाकर जीवन में सफलताएं प्राप्त की। उन्होंने कहा कि भारत 2047 तक न केवल आर्थिक विकास में बल्कि पारंपरिक, सैद्धांतिक, चारित्रिक और विश्व बंधुत्व के दृष्टिकोण से भी विकसित होगा। इस अवसर पर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने इंटीग्रेटेड बीए-एमए भगवद्गीता कोर्स का ब्रोशर जारी किया। साथ ही जीजेयू की शोध पत्रिका समराथल धारा के नए अंक का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन

जीजेयू गीता के आदर्शों से प्रेरित होकर आगे बढ़ेगा
कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि यह व्याख्यान एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक विचार यज्ञ है जो युवाओं और प्रतिभागियों के वर्तमान और भविष्य की दिशा तय करेगा। उन्होंने बताया कि जीजेयू गुरु जम्भेश्वर जी के आदर्शों और सिद्धांतों से प्रेरित होकर काम कर रहा है और यह विश्वविद्यालय नई शिक्षा नीति के तहत और अधिक नवाचार को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें