फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जीजेयू में सतत नवाचार पर सम्मेलन 12-13 मार्च को

Tue, 13 Jan 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) की ओर से 12 और 13 मार्च को ‘सस्टनेबल इनोवेशंस इन लाइफ साइंसिज, फूड, इनवायर्नमेंट एंड बायोटेक्नोलॉजी (आईसी-एसआईएलएफईबी 2026)’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस सम्मेलन में भारत और विभिन्न देशों के वैज्ञानिक, शिक्षाविद, उद्योग विशेषज्ञ और नीति-निर्माता भाग लेंगे। इसका उद्देश्य स्थिरता, खाद्य सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी वैश्विक चुनौतियों का समाधान ढूंढने के लिए नए वैज्ञानिक दृष्टिकोणों पर चर्चा करना है। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने सम्मेलन विवरणिका का अनावरण किया। इस मौके पर प्रो. विनोद छोकर, प्रो. आशा गुप्ता आदि उपस्थित थे।
सम्मेलन में दो दिन तक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों के मुख्य भाषण, व्याख्यान, पैनल चर्चाएं और पोस्टर प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी।सम्मेलन संयोजक प्रो. आशा गुप्ता, सम्मेलन ने बताया कि यह सम्मेलन वैज्ञानिक शोध, अंत:विषय सहयोग और अकादमिक संवाद को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें