फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजेयू : मर्सी चांस न मिलने से विद्यार्थियों का भविष्य संकट में

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) से संबद्ध कॉलेजों के सैकड़ों विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से 2017 से 2020 बैच के विद्यार्थियों को अब तक मर्सी चांस (विशेष अवसर) नहीं दिया गया है। ऐसे में विद्यार्थियों के एक या दो पेपर में री अपीयर आने से उनकी डिग्री के साथ-साथ कॅरिअर भी संकट में है। मर्सी चांस न मिलने के कारण करीब 300 से अधिक विद्यार्थी अपनी डिग्री पूरी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, विवि प्रशासन का कहना है कि वे इस मामले में विचार-विमर्श कर रहे हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि वे अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए लंबे समय से प्रयासरत हैं, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें अतिरिक्त मौका देने को लेकर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है और न हीं अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा की है।
रजनी, देवा, सन्नी, अमित, सुनील, राहुल आदि ने बताया कि उनके एक-दो पेपर में ही री अपीयर आई हुई है। इसको लेकर वे कई बार वीसी ऑफिस में भी अपनी शिकायत दर्ज करवा चुके हैं, लेकिन विवि प्रशासन ने उनकी एक बार भी सुध नहीं ली। मर्सी चांस को लेकर विद्यार्थी कई बार धरना प्रदर्शन भी कर चुके हैं, इसके बावजूद भी उनकी सुनवाई नही हो रही। गत दिवस भी उन्होंने एप्लीकेशन लिखकर वीसी ऑफिस में दी, लेकिन मर्सी चांस को लेकर उन्हें कुछ नहीं बताया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब तक मर्सी चांस की अनुमति नहीं दी, जिससे उनकी डिग्री पूरी नहीं हो पा रही। कई छात्रों को जॉब के लिए डिग्री की जरूरत है, लेकिन बिना डिग्री के उन्हें नौकरी नहीं मिल रही।
विज्ञापन



मैंने 2017 में बीटेक की थी, लेकिन एक पेपर में री अपीयर आने से डिग्री पूरी नहीं हो पाई। इस कारण मेरी जॉब भी छूट गई। बीटेक के बाद मैंने बंगलूरू में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में जॉब शुरू की थी, लेकिन एक साल करने के बाद डिग्री कंप्लीट न होने से जॉब छोड़नी पड़ी। विवि प्रशासन को कई बार लिखित में मर्सी चांस के लिए एप्लीकेशन दे चुके हैं। इसके बावजूद भी विवि प्रशासन की ओर से अभी तक मर्सी चांस नहीं दिया गया है। - अमित, छात्र

मेरी बीए इकोनॉमिक्स के छठे सेमेस्टर में री अपीयर आई हुई है। डिग्री पूरी न होने के कारण मेरी जॉब नहीं लग पाई। गुरुग्राम में एक प्राइवेट कंपनी में मार्केटिंग की जॉब के लिए अप्लाई किया था, जॉब के लिए साक्षात्कार भी हो चुका था, लेकिन जब स्नातक की डिग्री मांगी तो पूरी न होने पर कंपनी के अधिकारियों ने 12वीं के स्तर पर जॉब देने से इंकार कर दिया।- राहुल, छात्र
विज्ञापन




स्पेशल मर्सी चांस देने के मामले में अभी विचार-विर्मश किया जा रहा है। - प्रो. यशपाल सिंगला, परीक्षा नियंत्रक, जीजेयू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें