फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जीजेयू की छात्रा संतोष कौर को मिली 2 लाख रुपये प्रतिमाह की फैलोशिप

Wed, 01 Jan 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के भौतिकी विभाग की 2016-2018 बैच की एमएससी फिजिक्स की छात्रा संतोष कौर को यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ केरोलिना, यूएसए में पीएचडी करने के लिए दो लाख रुपये प्रतिमाह की फैलोशिप मिली है। विवि के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने संतोष कौर व फिजिक्स विभाग को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीजेयू ग्रामीण व शहरी अंचल से आने वाली छात्राओं को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके परिणामस्वरूप ही अकेले भौतिकी विभाग से इस वर्ष 5-6 छात्राओं का अमेरिका में शोध कार्य के लिए चयन हुआ है।विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. विनोद छोकर ने भी संतोष कौर व विभाग को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. राजेंद्र कुंडू ने भी छात्रा संतोष कौर को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें