फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजेयू : विद्यार्थियों की मांगों को लेकर इनसो ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
हिसार। जीजेयू में छात्रों की मांग को लेकर प्रदर्शन करते इनसो कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (जीजेयू) में सोमवार को छात्र संगठन इनसो पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को हॉस्टल न मिलने, रीडिंग हॉल के एसी खराब होने समेत मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इनसो जीजेयू चेयरमैन हरिंदर बेनीवाल ने मांग है कि जीजेयू कुलपति विद्यार्थियों को सुविधाएं प्राथमिकता दें, अगर विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वीसी कार्यालय के बाहर धरना जारी रहेगा। विद्यार्थी सोमवार देर रात तक धरने पर डटे रहे।
विज्ञापन

छात्र नेता हरिंदर बेनीवाल ने कहा कि विद्यार्थियों की मुख्य मांग विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को हॉस्टल दिया जाए। विश्वविद्यालय में दो नए हॉस्टल एक लड़कों के लिए व एक लड़कियों के लिए का जल्द से जल्द निर्माण किया जाए। लाइब्रेरी में चल रहे अर्थशास्त्र विभाग को किसी दूसरी जगह स्थापित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए उचित जगह मिल सके। रीडिंग हॉल के एसी जल्द ठीक करवाए जाए। इस मौके पर इनसो प्रधान नितेश जांगु, उपप्रधान नवी भारद्वाज, मनजीत, दिवांशू, खुशवंत, संदीप नैन,विकास जाखड़, रजत, विक्रांत, अंकित, ऋषभ, राहुल, साहिल, निर्भय, निमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें